सुसाइड या सोची-समझी साजिश? बहन के घर आए युवक का खेत में मिला शव, उठे कई गंभीर सवाल

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के अखमेलपुर गांव के पास एक खेत में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 July 2026, 3:36 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान हरदोई निवासी राजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू अपनी बहन के घर अखमेलपुर आया हुआ था और 30 जून से लापता चल रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कमालगंज थाना पुलिस, खुदागंज चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़ें - Farrukhabad News: चोरी की नई वारदात, दुल्हन के जेवर समेत लाखों की चोरी, सुबह खुला राज

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

ग्रामीणों के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी खराब हालत में था। शव को खेत में लगे पेड़ से नीचे उतारने के लिए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुछ आशंकाएं भी जताई हैं। उनका कहना है कि घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लग रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें - Farrukhabad: मायके आई थी सुकून की तलाश में, उठाया इतना बड़ा कदम

Location :  Farrukhabad

Published :  10 July 2026, 3:36 PM IST

Advertisement