
बदायूं में दिनदहाड़े हमला फोटो सोर्स -डाइनामाइट न्यूज
Budaun: बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गाँव गुरुपूरी चंदन में जुमे की नमाज के बाद दिनदहाड़े एक व्यक्ति और उसके बेटे पर लाठी-डंडे और तमंचे से लैस एक संगठित गिरोह ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक का अपहरण करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
क्या है पूरी खबर?
घटना 15 मई 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। गुरुपूरी चंदन निवासी नाजिम पुत्र अहमद0अपने बेटे फैजान के साथ नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सरकारी स्कूल के पास गाँव के ही हिमायु पुत्र नईमउद्दीन, आलिम पुत्र नईमउद्दीन, नवी रजा पुत्र गुलाम शब्बीर, आजम पुत्र अमीनउद्दीन और अबरार पुत्र अनवार ने उन्हें घेर लिया।
नाजिम के अनुसार सभी आरोपी हाथों में लाठी-डंडे और अवैध तमंचे लेकर आए थे। उन्होंने नाजिम के साथ मारपीट शुरू कर दी और बेटे फैजान को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर गाँव के गुस्तफा आलम पुत्र अहमद अली,शहशाह आलम पुत्र अहमद अली और आरिफ अली पुत्र वासिफ अली समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी फैजान को छोड़कर फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दे गए।
गिरोह पर गंभीर आरोप...
नाजिम ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी हिमायु खुद को गाँव का प्रधान बताकर थाना बिनावर पुलिस से मिलीभगत रखता है। वह लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है और अवैध जमीनों पर कब्जा करता है।
आरोप है कि हिमायु का भाई सालिम हिस्ट्रीशीटर है और इस समय तमिलनाडु की जेल में बंद है। उस पर एटीएम-बैंक काटने, हत्या और अन्य संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आलिम पर दिल्ली में कई हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। अबरार पर भी बैंक लूट और हत्या जैसे मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
“2000 रुपये नहीं है, आप मेरी बीवी और बेटी के साथ संबंध बना लो”…आपको अंदर तक झंझोर देगी यह कहानी
नाजिम का कहना है कि ये सभी लोग मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते हैं। क्षेत्र में इनका इतना भय और आतंक है कि कोई भी खुलकर शिकायत नहीं करता। जो भी शिकायत करने की हिम्मत करता है, उसे या तो मार दिया जाता है या पुलिस से झूठे मुकदमे में फंसवा दिया जाता है।
परिवार को जान का खतरा...
पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा उसके बेटे को पकड़कर हत्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार की जान-माल पर खतरा बना हुआ है और वे मजबूर होकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांग रहे हैं।
Location : Badaun
Published : 18 May 2026, 11:17 AM IST
Topics : Badaun crime news Latest News UP News