“2000 रुपये नहीं है, आप मेरी बीवी और बेटी के साथ संबंध बना लो”…आपको अंदर तक झंझोर देगी यह कहानी

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। किराया न चुका पाने की मजबूरी में एक मजदूर परिवार पर ऐसा दबाव बनाया गया कि पति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी तक को मकान मालिक के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 May 2026, 10:13 AM IST
google-preferred

New Delhi: एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आर्थिक तंगी और किराया न चुका पाने की मजबूरी एक परिवार को ऐसे अंधेरे में ले गई, जहां रिश्तों की सारी सीमाएं टूटती नजर आई। आरोप है कि किराए के मकान में रह रहे एक मजदूर ने बकाया किराए के बदले पहले अपनी पत्नी और फिर नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2000 रुपये के किराए से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मजदूर परिवार करीब छह महीने पहले काम की तलाश में आया था। रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं होने पर परिवार ने 2000 रुपये महीने के किराए पर एक मकान लिया। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे मजदूरी कम होने लगी और परिवार आर्थिक संकट में फंस गया। लगातार किराया न चुका पाने की वजह से बकाया रकम बढ़ती चली गई। आरोप है कि इसी मजबूरी का फायदा मकान मालिक ने उठाया।

पत्नी के साथ संबंध बनाने का आरोप

पीड़ित परिवार के मुताबिक, मकान मालिक ने बकाया किराए के बदले मजदूर की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी। आरोप है कि आर्थिक तंगी और दबाव के चलते पति इस बात के लिए तैयार हो गया। इसके बाद मकान मालिक ने महिला के साथ कई बार संबंध बनाए। मामला यहीं नहीं रुका और आरोप है कि बाद में उसकी नजर परिवार की नाबालिग बेटी पर भी पड़ गई।

नाबालिग बेटी के शोषण का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मकान मालिक ने नाबालिग लड़की के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति मांगी और पिता ने इसके लिए भी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर और जबरदस्ती कई बार उसका शोषण किया। घटना लंबे समय तक दबे रहने के बाद आखिरकार परिवार के रिश्तेदारों तक पहुंची, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

ससुर की शिकायत पर पुलिस एक्शन

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी लड़की के ससुर को हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में Gujarat Police की मोरबी ए-डिवीजन पुलिस ने मकान मालिक, पीड़िता के पति और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपी पति फिलहाल जेल में बंद है और मकान मालिक को एक दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और मेडिकल जांच भी कराई गई है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  18 May 2026, 10:13 AM IST

Advertisement