मिर्जापुर पुलिस का बड़ा प्रहार, पालि बॉर्डर पर दबोचा गांजा तस्कर, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

मिर्जापुर थाना जिगना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पालि बॉर्डर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रयागराज निवासी अभियुक्त चंद्रकांत के पास से 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 1:10 PM IST

Mirzapur: मिर्जापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

इसी क्रम में थाना जिगना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पाली बॉर्डर के पास घेराबंदी की।

1 किलो 205 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से चन्द्रकान्त पुत्र शोभनाथ निवासी ग्राम मोनाई, थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

Mirzapur news: NHM के संविदा कर्मचारियों ने जानें सरकार से लगाई क्या गुहार

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जिगना में मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले के सभी थाना प्रभारियों को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Location :  Mirzapur

Published :  21 June 2026, 1:10 PM IST