शादी से लौट रहा था हंसता-खेलता परिवार… आधी रात ऐसा क्या हुआ कि 5 जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं?

बेटी की शादी के बाद लौट रहा एक खुशहाल परिवार अचानक ऐसी घटना का शिकार हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आधी रात के इस हादसे में क्या हुआ, कैसे सब कुछ एक पल में खत्म हो गया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 11:52 AM IST

Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक परिवार, जो अपनी बेटी की शादी कर खुशी-खुशी घर लौट रहा था, अचानक ऐसे हादसे का शिकार हुआ जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

गोरखपुर निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी पत्नी अर्चना और इकलौते बेटे कृतार्थ के साथ झारखंड के रांची में बेटी की शादी कर लौट रहे थे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद परिवार ने खुशी-खुशी वापसी का सफर शुरू किया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी।

आधी रात का खौफनाक टकराव

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कुसुम्हा-बशारतपुर के पास उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर उछलकर दूसरी लेन में चला गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी, उनका बेटा और दोनों चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

Road Accident in Sonbhadra: खुशियां बदली मातम में बारातियों की कार पलटी, मची चीख-पुकार

शव निकालने में लगी घंटों की मशक्कत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात इतने भयावह थे कि शवों को निकालना आसान नहीं था। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर शव बाहर निकालने पड़े। इस घटना ने न सिर्फ मृतकों के परिवार बल्कि पूरे गांव और रिश्तेदारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Kanpur Fire: कानपुर में व्यापारी जिंदा जला बेटे-बहू सहित चार लोग झुलसे, दुकान का शटर खुलते ही मची चीख-पुकार

हादसे ने उठाए बड़े सवाल

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसे की वजह चालक की थकान या तेज रफ्तार हो सकती है। रात के समय हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान सावधानी की कमी अक्सर ऐसे हादसों को जन्म देती है।

Location :  Mau

Published :  25 April 2026, 11:52 AM IST