
UP Assembly Election 2027
Lucknow: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बीजेपी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंदरखाने बातचीत तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक रालोद करीब 35 सीटों की मांग कर रही है, जबकि बीजेपी फिलहाल उन सीटों को आधार मानने के पक्ष में है जिन पर रालोद ने 2022 विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन के साथ जीत हासिल की थी। हालांकि, दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है और अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है।
इस बीच रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी का बयान भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनकी 'दोस्ती है, शादी नहीं हुई है।' उन्होंने यह भी याद दिलाया कि रालोद चार बार कांग्रेस और चार बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुकी है, जबकि बीजेपी के साथ भी यह उसका चौथा राजनीतिक साथ है। चर्चा है कि पार्टी बस्ती, प्रयागराज, बुंदेलखंड की एक सुरक्षित सीट और लखनऊ कैंट जैसी सीटों पर भी दावेदारी जता रही है।
रालोद का चुनावी रेकॉर्ड मिलाजुला रहा है। 2007 में पार्टी ने अकेले 254 सीटों पर चुनाव लड़कर 10 सीटें जीतीं और 3.70 प्रतिशत वोट हासिल प्रतिशत किए। 2012 में कांग्रेस गठबंधन के तहत 46 सीटों पर चुनाव लड़कर 9 सीटें जीतीं। 2017 में 277 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद सिर्फ छपरौली सीट जीत सकी और वोट प्रतिशत 1.78 रह गया। 2022 में सपा गठबंधन के साथ वापसी करते हुए पार्टी ने 33 सीटों पर चुनाव लड़कर 8 सीटों पर जीत दर्ज की और वोट शेयर 2.85 तक पहुंच गया।
IND vs NZ: तू चल में आया, हॉफ सेंचुरी को तरसे भारतीय बल्लेबाज; 209 रन पर सिमटी टीम इंडिया
2022 में रालोद ने थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, सिवालखास, छपरौली और सादाबाद सीटें जीती थीं। इसके अलावा पार्टी ने रामपुर मनिहारान, नहटौर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ कैंट, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, जेवर, बुलंदशहर, स्याना, शिकारपुर, बरौली, खैर, इगलास, छाता, गोवर्धन, बलदेव, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और खेरागढ़ सीटों पर भी चुनाव लड़ा था। बाद में खतौली उपचुनाव जीतकर पार्टी की विधानसभा में ताकत और बढ़ी।
Location : Lucknow
Published : 15 November 2026, 11:17 AM IST