थम चुकी थीं सांसें, लेकिन नहीं टूटा हौसला; 10 मिनट की जद्दोजहद और लौट आई बेजुबान की जिंदगी

देवरिया के एक हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद परिजनों के हंगामे के बीच पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। छत से गिरकर अचेत हुई बिल्ली को कुछ सहयोगियों ने जान बचाई। आइए जानते हैं कैसे...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 August 2026, 4:11 PM IST

Deoria: देवरिया के सोंडा में एक प्राइवेट अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद हालात बहुत तनावपूर्ण हो गए, क्योंकि उसके परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

छत से गिरकर बेहोश हो गई थी बिल्ली

अस्पताल के बगल की छत से एक बिल्ली नीचे गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद सदर कोतवाली के सिपाही राहुल कुमार यादव, लालजी राव तथा एसएचओ गनर राजेश कुमार की नजर उस पर पड़ी। बिना देर किए सिपाही राहुल कुमार यादव ने बिल्ली को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी उसके बचाव में सहयोग करते रहे।

ये भी पढ़ें - Deoria: जनता दर्शन में डीएम की संवेदनशील पहल, दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल; गंभीर बीमार महिला को योजनाओं से जोड़ा

10 मिनट की मेहनत से बची जान

करीब 10 मिनट तक लगातार प्रयास के बाद बिल्ली ने हरकत शुरू कर दी और उसकी जान बच गई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता व मानवीय पहल की सराहना की।

ये भी पढे़ - Deoria: एक पल की चूक और पोखरे में डूबा युवक… जानिए कैसे मातम में बदली सुबह

युवक की मौत के बाद अस्पताल में हुआ था हंगामा

बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में चाकूबाजी में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन, एंबुलेंस चालक और कथित दलालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में भी पुलिसकर्मियों द्वारा एक बेजुबान जीव की जान बचाने का प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Location :  Deoria

Published :  6 August 2026, 4:11 PM IST