कड़ाके की ठंड में भी देवरिया पुलिस फुल एक्शन में, सुबह-सुबह दिखी सख्ती; जानिए अपराधियों में क्यों है खौफ?

कड़ाके की ठंड के बावजूद देवरिया पुलिस ने मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया। पुलिस ने आमजन से संवाद किया, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।

Updated : 3 January 2026, 11:26 AM IST
google-preferred

Deoria: कड़ाके की ठंड के बावजूद देवरिया पुलिस पूरी मुस्तैदी और चुस्ती के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है। आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस द्वारा शनिवार को मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने सुबह की सैर पर निकलने वाले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान प्रातः 05:00 बजे से 08:00 बजे तक चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, आमजन के बीच विश्वास कायम करना और मित्र पुलिसिंग की भावना को और मजबूत करना रहा।

Deoria Transfer: देवरिया में आठ उपनिरीक्षक और तीन थानेदारों का तबादला, जानिए पूरा अपडेट

मार्निंग वॉकर अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और आवासीय इलाकों में भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत की। इस दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सामुदायिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों को यह संदेश दिया कि वे हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी चलने वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक, अवैध असलहा एवं मादक पदार्थों की जांच जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई।

Deoria Police

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान लोगों को मार्निंग वॉकर अभियान के उद्देश्यों और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियानों से न केवल अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास भी बढ़ता है। आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुबह के समय पुलिस की सक्रियता से उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है।

मार्निंग वॉक पर निकले नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में डर बना रहता है। कई लोगों ने पुलिस को सुझाव भी दिए, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Deoria Road Accident: देवरिया में शादी की खुशियां मातम में बदली, प्राइवेट बस पलटने से बड़ा हादसा, दर्जनभर लोग घायल

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जनपद के कुल 17 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 372 व्यक्तियों एवं 205 वाहनों की जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 3 January 2026, 11:26 AM IST

Advertisement
Advertisement