भरवटिया उपाध्याय से करौंदी तक जमीन का होगा सही आंकलन; जानें भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग पर क्या है प्रशासन का प्लान

देवरिया के भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग निर्माण को गति देने के लिए बुधवार को ब्लॉक सभागार में एसडीएम बरहज हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पीडब्ल्यूडी और राजस्व अधिकारियों ने भरवटिया उपाध्याय, करौंदी और भलुअनी सहित कई गांवों के किसानों के साथ भूमि अंश एवं पारदर्शी मुआवजा दर निर्धारण पर चर्चा की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 8 July 2026, 8:04 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को ब्लॉक सभागार भलुअनी में भूमि के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल ने की। बैठक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

प्रभावित ग्रामीणों से हुई चर्चा

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जंग बहादुर सिंह सहित राजस्व विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना से प्रभावित राजस्व ग्राम भरवटिया उपाध्याय, करौंदी, बढ़पुरवा, सिधरिया और भलुअनी के भूमि स्वामियों एवं ग्रामीणों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

कई गांवों के भूमि स्वामी रहे मौजूद

अधिकारियों ने भूमि के अंश निर्धारण और मुआवजे की दर तय करने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने अपनी शंकाएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पारदर्शिता से पूरी होगी प्रक्रिया

उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने कहा कि सड़क निर्माण परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी और किसानों व भूमि स्वामियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी सहमति से कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।

Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

नियमों के अनुरूप मिलेगा मुआवजा

बैठक के अंत में अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी, जिससे किसी भी भूमि स्वामी के साथ अन्याय न हो। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, भूमि स्वामी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Location :  Deoria

Published :  8 July 2026, 8:02 PM IST

Advertisement