देवरिया के 5 विद्यालयों में हड़कंप, DM ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं से पूछे गणित के सवाल

देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को रामपुर कारखाना और देसही देवरिया के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिजिटल उपस्थिति न होने और कम छात्र संख्या पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने अनुपस्थित शिक्षकों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 12:17 PM IST

Deoria: देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से कम मिलने और डिजिटल उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित मिले शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

पांच विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा बरवा, प्राथमिक विद्यालय परासिया मल, कंपोजिट विद्यालय दीघवा पौटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देसही देवरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने पठन-पाठन, स्वच्छता, डिजिटल अटेंडेंस, शैक्षणिक वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढ़ें - Deoria: तिनके की तरह बहा ‘कोडर बनकटिया बंधा’, गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

छात्राओं से पूछे गणित के सवाल

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डीएम ने छात्राओं से संवाद किया और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे। गणित की कक्षा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें निपुण बनाने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - Deoria: चोरी के शक में नाबालिग से अमानवीय व्यवहार का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Location :  Deoria

Published :  14 July 2026, 12:17 PM IST