
पेड़ से लटकता मिला शव
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर खुरुहुरिया मे स्थित एक पब्लिक स्कूल के पीछे पेड़ से शव लटकता मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया।
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि शव कि पहचान सूरज राजभर पुत्र मधु राजभर के रुप में हुई है। सूरज तीन भाई थे जिसमें यह सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ही पुलिस पहुंची। यहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देश के मीडिया में छाया डाइनामाइट न्यूज़ का इंटरव्यू; देखिये वो वीडियो जिसकी हर चैनल पर है चर्चा
वहीं इस घटना में परिजनों का कहना है कि बगल के लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस टीम इस घटना को बहुत बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है और पता लगा रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
Bhimtal Fraud Case: फर्जी पहचान बनाकर युवतियों को फंसाया, लाखों की ठगी का सनसनीखेज खुलासा
थाना प्रभारी भटनी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो जाएगा। यह घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। वही इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Location : Deoria
Published : 19 April 2026, 4:21 PM IST
Topics : Deoria Latest News up crime UP News