देश के मीडिया में छाया डाइनामाइट न्यूज़ का इंटरव्यू; देखिये वो वीडियो जिसकी हर चैनल पर है चर्चा

डाइनामाइट न्यूज़ पर के चर्चित पॉडकास्ट The Candid Talk में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह के एक इंटरव्यू ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके बयानों ने आने वाले समय में बड़े सियासी बदलाव के संकेत दिए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 April 2026, 1:00 PM IST
google-preferred

New Delhi: डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश के चर्चित शो The Candid Talk में मोदी सरकार के पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पूर्व गृह सचिव आर.के. सिंह की यह घोषणा कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, खबर को देश के सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने प्रमुखता से पब्लिश किया।

इन मीडिया चैनलों ने अपनी खबर में बताया कि The Candid Talk में पूर्व गृह सचिव आर के सिंह ने किस तरह अपनी राजनीतिक रणनीति का खुलासा किया।

इनमें The Economic Times, NDTV, India TV, Hindustan Hindi News, Navbharat Times, The Morning Voice, Patna Express, Devdiscourse, Deshabhimani, ABP News, The Print और पीटीआई न्यूज़ एजेंसी जैसे प्रतिष्ठित चैनल शामिल हैं। सभी ने आर.के. सिंह के उस बयान को प्रमुखता से दिखाया, जिसमें उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत दिया है।

IAS से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर

73 वर्षीय आर.के. सिंह का जीवन प्रशासन और राजनीति दोनों में बेहद अहम रहा है। वे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी रहे और बाद में भारत के गृह सचिव जैसे शीर्ष पद तक पहुंचे। 2014 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वॉइन की।

इसके बाद वे मोदी सरकार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बने और सात वर्षों तक इस पद पर कार्यरत रहे।

The Candid Talk: पूर्व BJP नेता RK Singh सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, Manoj Tibrewal Aakash के साथ Podcast में किए कई बड़े खुलासे

‘The Candid Talk’ में बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश के लोकप्रिय शो में आर.के. सिंह ने खुलकर अपनी राजनीतिक यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर बात की। उन्होंने संकेत दिया कि वे जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं, जिसका मुख्य फोकस बिहार की राजनीति पर होगा।

उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी में ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा जो ईमानदार हों, पढ़े-लिखे हों और जात-पात की राजनीति से दूर हों। उनका मानना है कि बिहार को नई सोच और नई राजनीति की जरूरत है।

खोजी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने भी The Candid Talk पर आर.के. सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैण्डल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आरके सिंह बनाएँगे नई पार्टी। मनोज टिबड़ेवाल आकाश के इस इंटरव्यू की खबर हर तरफ।"

BJP से निलंबन का किया जिक्र

आर.के. सिंह ने पॉडकास्ट में यह भी बताया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किया गया था। उनके अनुसार, वे हमेशा खुलकर अपनी बात रखते थे, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब वे सांसद थे तब भी वे अपनी राय स्पष्ट रूप से रखते थे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मेरे बोलने के बावजूद मुझे सात साल तक ऊर्जा मंत्री (Power Minister) बनाए रखा, यह एक बड़ी बात थी।”

इंटरव्यू के दौरान आर.के. सिंह ने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की कभी कोई दखलअंदाजी नहीं रही, जिससे उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर मिला। उन्होंने दावा किया कि इसी स्वतंत्रता के कारण वे कई महत्वपूर्ण निर्णय ले पाए।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने निलंबन को किसी प्रकार की सजा नहीं मानते और इस विषय को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

बिहार राजनीति पर टिप्पणी

इस बातचीत में उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के साथ अपने संबंधों पर भी खुलकर विचार रखे। आर.के. सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर बिहार में उनकी संभावित नई पार्टी को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 April 2026, 1:00 PM IST

Advertisement