Bhimtal Fraud Case: फर्जी पहचान बनाकर युवतियों को फंसाया, लाखों की ठगी का सनसनीखेज खुलासा

भीमताल में एक व्यक्ति द्वारा नकली पहचान के सहारे युवतियों से दोस्ती कर लाखों रुपये हड़पने और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। इलाके में आक्रोश बढ़ा।

Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान और आक्रोशित कर दिया है। यहां एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर कई युवतियों से संपर्क किया और धीरे धीरे उन्हें अपने विश्वास में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न किया। इस पूरे मामले को लेकर कई लोग एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी।

क्या है पूरी घटना?

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने शुरुआत में खुद को अलग नाम से पेश किया और सोशल संपर्क के जरिए युवतियों से नजदीकियां बढ़ाईं। विश्वास कायम होने के बाद उसने रिश्तों का फायदा उठाते हुए उनसे महंगे सामान मंगवाने शुरू कर दिए। धीरेधीरे यह रकम बढ़ती गई और आरोप है कि करीब 17 लाख रुपये तक युवतियों से खर्च करवा दिए गए। इसे सीधे तौर पर आर्थिक शोषण बताया गया है।

युवतियों को मानसिक रूप से किया परेशान

इतना ही नहीं, पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो उन पर दबाव बनाया गया। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कुछ मामलों में मारपीट तक की बात सामने आई है। आरोप है कि आरोपी ने युवतियों को मानसिक रूप से इतना परेशान कर दिया कि वह खुलकर सामने आने से भी डरने लगीं।

देश के मीडिया में छाया डाइनामाइट न्यूज़ का इंटरव्यू; देखिये वो वीडियो जिसकी हर चैनल पर है चर्चा

युवतियों को अपने जाल में फंसाया

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति ने बेहद सुनियोजित तरीके से युवतियों को अपने जाल में फंसाया और लंबे समय तक उन्हें धोखे में रखा। अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी के पास कुछ पीड़िताओं की निजी तस्वीरें या वीडियो हो सकते हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी डर के कारण कई लड़कियां खुलकर बयान देने से बच रही हैं, हालांकि वे पुलिस के संपर्क में हैं।

“सांवला रंग बना जुर्म का बहाना”… आगरा में दहेज के नाम पर हैवानियत! महिला से मारपीट

पुलिस से मांग

मामला सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा साफ तौर पर देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए ताकि किसी और को इस तरह के जाल में फंसने से बचाया जा सके। प्रभारी कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  नैनीताल

Published :  19 April 2026, 3:20 PM IST

Advertisement