
दूल्हे के भाई की मौत
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जयमाला स्टेज पर फोटो खींचने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हे के भाई की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़लहा गांव से विनोद प्रजापति के छोटे भाई की बारात कैथवालिया उर्फ बरगदही पहुंची थी। नाश्ता-पानी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे तभी घराती और बाराती पक्ष के बीच फोटो खिंचवाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने दूल्हे के बड़े भाई विनोद प्रजापति के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक विनोद की हालत बिगड़ चुकी थी।
Maharajganj: रिक्शा चालक से बदसलूकी पड़ी भारी, पुलिस ने क्या लिया एक्शन
परिजनों ने घायल विनोद को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तुरंत गोरखपुर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।
UP Crime: जिसके घर में मिला ठिकाना उसी को लूट लिया, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले पर सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा का कहना है कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि आज के समय में मामूली विवाद हिंसा का रुप ले लेता जहां कई लोगों की मौत हो जाती ये चिंता का विषय है वहीं सवाल है कि आज के समय में लोगों में भय नहीं रहा? जो इतना आसानी से कोई भी विवाद मौत का कारण बन रही है।
Location : Maharajganj
Published : 27 April 2026, 2:00 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police