जौनपुर में खौफनाक सड़क हादसे में 3 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक बना काल, जानें कैसे सब कुछ बिखर गया?

जौनपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 April 2026, 3:10 PM IST
google-preferred

Jaunpur: एक हल्की सी लापरवाही मौत तक का सफर तय कर देती है। सोमवार की सुबह जौनपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ था। सोमवार की सुबह सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के पास रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर एक ट्रक और ऑटो रिक्शे के बीच टक्कर हो गई, इस हादसे में होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा सुबह करीब 6 बजे सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के पास रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, ऑटो मछलीशहर के पवारा से सवारी लेकर मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहा था। तभी सतहरिया के आगे पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा पलटा।

मौके पर मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

तीन की मौके पर मौत

घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सोहासा गांव निवासी होमगार्ड प्रमोद कुमार मिश्र, धौराहा निवासी शिव शंकर शर्मा और मछलीशहर के गंगापुर निवासी ऑटो चालक बरसाती शामिल हैं।

तीन घायल, इलाज जारी

इस हादसे में राकेश बिंद, प्रणव पांडेय और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

हादसे के बाद चालक फरार

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Jaunpur

Published :  27 April 2026, 3:10 PM IST

Advertisement