UP Crime: रिश्तों का कत्ल! खेत के पानी के झगड़े में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां खेत पर पानी चलाने के मामूली विवाद को लेकर एक चचेरे भाई ने अपने भाई की मई को फावड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।

Updated : 14 May 2026, 5:40 PM IST

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां खेत पर पानी चलाने के मामूली विवाद को लेकर एक चचेरे भाई ने अपने भाई की 10 मई को फावड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी थी।

कातिल भाई को गिरफ्तार

घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाई मृतक के शव को खेत में ही ठिकाने लगाकर जहाँ मौके से फरार हो गया था तो वही पुलिस ने मृतक के शव को खेत से बरामद करते हुए आज इस कातिल भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पहले शादी का वादा, फिर दुष्कर्म… युवती की शिकायत पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन

दरसअल 10 मई को संभालेहड़ा गांव निवासी चरण सिंह की उसके चचेरे भाई लोकेश ने खेत पर पानी चलाने के मामूली विवाद के चलते फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाई जहां शव को खेत में ठिकाने लगाकर मौके से फरार हो गया था तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस दौरान शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी थी।

मुंडन संस्कार में गया युवक अचानक हुआ लापता, तलाश में उतरी NDRF टीम

पुलिस ने शक के आधार पर जब मर्तक के चचेरे भाई लोकेश को गिरफ्तार कर सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारा किस्सा विस्तार से सुनते हुए बताया कि उस दिन खेत में उसका पानी चलाने का नंबर था लेकिन मर्तक भाई चरण सिंह जबरन अपने खेत में पानी चलाने की ज़िद पर अड़ा था। जिसके चलते उन दोनों के बीच वहां पर विवाद हो गया था इस विवाद के दौरान गुस्से में उसने फावड़े से चरण सिंह के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

Maharajganj: न OTP साझा किया, न बैंक डिटेल… फिर भी खाते से उड़ गए लाखों रुपये! जानें क्या है पूरा मामला

जुर्म किया स्वीकार

बरहाल पुलिस ने इस हत्यारे भाई की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल हावड़ा बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है।जिसकी अधिक जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि  10 तारीख को यह घटना हुई थी। लोकेश नाम का व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। उसने अपना जुर्म स्वीकार भी किया है। और यह संभलेड़ा के रहने वाले हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  14 May 2026, 5:40 PM IST