UP Crime: गोरखपुर ग़ोला में मंगलसूत्र लूट का सनसनीखेज खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

जनपद के गोला थाना क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए दो मंगलसूत्र भी बरामद किए गए हैं,पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: जनपद के गोला थाना क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटे गए दो मंगलसूत्र भी बरामद किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत पर अब कुछ हद तक विराम लगने की उम्मीद है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रिंस निषाद पुत्र प्रेम निषाद और विवेक निषाद पुत्र अजीत निषाद निवासी बरहजपार माफी थाना गोला जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी काफी समय से इलाके में महिलाओं को टारगेट कर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Maharajganj News: भाजपा कार्यालय में सभासद और महिला के बवाल मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 19 मार्च 2026 को आरोपियों ने एक महिला की बहन को रास्ते में रोककर उसका मंगलसूत्र छीन लिया था। इस संबंध में थाना गोला में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, इससे पहले 26 फरवरी 2026 को भी दोनों ने ई-रिक्शा से जा रही एक महिला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर लूट लिया था। इन दोनों घटनाओं के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

एटा में क्यों अचानक सख्त हुई पुलिस? अलविदा जुमा और नवरात्रि से पहले ड्रोन-सीसीटीवी की निगरानी ने बढ़ाई हलचल

कड़ी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाओं को स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटे गए मंगलसूत्र बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल निलेश कन्नौजिया और कांस्टेबल हर्षवर्धन की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई से गोला क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 20 March 2026, 5:52 PM IST

Advertisement