
Gorakhpur: जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरी खबर?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में टीम सक्रिय थी। इसी दौरान थाना पिपराइच में दर्ज जो कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं से संबंधित है, में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने हिरासत में लिया
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुरलीधर चौहान पुत्र रामभवन चौहान निवासी जंगल अहमद अली शाह टोला, शाहपुर टोला थाना पिपराइच के रूप में हुई है। वहीं, अभियुक्ता रीमा चौहान पत्नी सरवन चौहान, निवासी वही, को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों पर पूर्व में भी धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी जैसी धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क की गंभीरता उजागर होती है।
आपराधिक गतिविधियों को अंजाम
पुलिस के अनुसार, मुरलीधर चौहान पर वर्ष 2024 में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में धारा 406, 420, 504, 506 तथा 120बी के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, वर्तमान गैंगस्टर एक्ट का मामला भी उसी आपराधिक श्रृंखला का हिस्सा है। अभियुक्ता रीमा चौहान भी इन मामलों में सह-अभियुक्ता रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों मिलकर संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन
गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल दूबे, कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल इम्तियाज अंसारी, महिला कांस्टेबल बीनू सिंह तथा रिंकू यादव शामिल रहे। टीम की तत्परता और सटीक सूचना के आधार पर यह सफलता संभव हो सकी।
पश्चिम बंगाल की जीत के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव और निशिकांत दुबे
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Gorakhpur
Published : 5 May 2026, 6:36 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News UP News क्राइम