UP Crime News: गोरखपुर में 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, इस मामले में था वांछित

जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलीपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से चकमा दे रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उस पर गौकशी, पुलिस पर जानलेवा हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 February 2026, 1:07 AM IST

Gorakhpur: जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलीपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त की पहचान संजय पुत्र मोहन निवासी कसिहार थाना बेलीपार के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और उस पर गौकशी, पुलिस पर जानलेवा हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पर किया था जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 सितंबर 2024 को रात्रि चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान वाहन सवारों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया और पिकअप से कुचलने का प्रयास किया।

पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई, जहां से एक अभियुक्त और एक बालअपचारी को हिरासत में लिया गया था। मौके से बिना नंबर प्लेट की पिकअप और पांच राशि पशु बरामद हुए थे। इसी मामले में संजय फरार चल रहा था।

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने किया सरेंडर, भारत संग मैच खेलने को हुआ राजी, इस दिन होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

इसके अलावा 6 फरवरी 2026 को चौरी-चौरा थाना क्षेत्र में भी संदिग्ध पिकअप द्वारा पुलिस टीम को कुचलने के प्रयास की घटना सामने आई थी। विवेचना के दौरान इस मामले में भी संजय का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद उस पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त संजय का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, गौहत्या निवारण अधिनियम और पुलिस पर हमले जैसे कुल आठ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से संगठित अपराध में संलिप्त रहा है।

Gorakhpur Crime: गोरखपुर में चोरों का तांडव जारी, एक और वारदात में लाखों पर हाथ साफ

गिरफ्तारी में ये टीम रही शामिल

इस पूरी कार्रवाई में थाना बेलीपार पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 10 February 2026, 1:07 AM IST