UP Crime: लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 सक्रिय सदस्य को 3.70 कुन्तल गाँजा के साथ लखनऊ से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह  उडीसा  से अवैध मादक पदार्थ लोड करके छत्तीसगढ़ से सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ  लेकर आ रहे  थे । पढ़ें पूरी खबर

Updated : 14 February 2026, 2:33 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 सक्रिय सदस्य को 3.70 कुन्तल गाँजा के साथ लखनऊ से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह  उडीसा  से अवैध मादक पदार्थ लोड करके छत्तीसगढ़ से सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ  लेकर आ रहे  थे । इस दौरान ये कार्रवाई हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1-मयंक जायसवाल उर्फ सूरज पुत्र श्री ओम प्रकाश जायसवाल निवासी ज्ञ-75/75 सप्तप्रेमीनगर, नियर कमरियाबाग, जनपद बाराबंकी।
2- जीतू श्रीवास्तव उर्फ दद्दा पुत्र सरवन श्रीवास्तव निवासी रैथा रोड, छठा मील नशा मुक्ति केन्द्र के पास
3-पारितोष त्रिपाठी पुत्र राम बहादुर त्रिपाठी निवासी एस-170 शक्तिनगर, थाना इन्दिरानगर लखनऊ।
4-कुलदीप यादव पुत्र घोरी यादव निवासी घुसियाना, थाना दिरियक, जनपद नालन्दा, बिहार।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, मौत ने रास्ता रोक लिया; अमेठी से हैरान कर देने वाला मामला

कई राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी

बीते कुछ दिनों से एस०टी०एफ०, उ०प्र० को विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की मिल रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की कई इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में दीपक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एस०टी०एफ० लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी मिली कि कुछ लोग उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की बड़ी खेप लेकर जनपद लखनऊ आने वाले हैं।

सीएम डैशबोर्ड पर फिसड्डी योजनाओं पर डीएम का सख्त एक्शन, उपनिदेशक को स्पष्टीकरण जारी

दोनों गाडियों की तलाशी

इस सूचना पर उपनिरीक्षक तेज एस०टी०एफ० मुख्यालय लखनऊ की एक टीम जनपद लखनऊ में भ्रमणशील थी। इस दौरान सूचना मिली कि जनपद सुलतानपुर से एक ट्रक नं० एनएल-01-एए-0511 है। उसमें उडीसा प्रांत से अवैध मादक पदार्थ लोड करके छत्तीसगढ होते हुए सुलतानपुर के रास्ते लखनऊ आने वाला है। साथ ही यह भी ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रके के आगे बिना नम्बर की एक काले रंग की स्कार्पियो गाडी चलती है. जिसमें बैठे लोग पुलिस चेकिंग के बारे में ट्रक वाले को बताते रहते हैं तथा ट्रक को अपने साथ लेकर पहले से निर्धारित स्थान पर जाते है। यह लोग शालीमार बंधा रोड पर एकत्रित होंगे और वहीं पर आपस में गांजे का बंटवारा करेंगे। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में दोनों गाडियों की तलाशी करने पर भारी मात्रा में गाँजा पाया गया, इसके उपरान्त उपरोक्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 14 February 2026, 2:33 PM IST