UP Crime: गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई…शातिर अपराधी गिरफ्तार,जानें क्या है पूरी खबर?

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अपराधी और गैंग लीडर अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप…पढिए पूरी खबर

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 March 2026, 6:44 PM IST

गोरखपुर: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अपराधी और गैंग लीडर अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना एम्स के प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

एटा में क्यों अचानक सख्त हुई पुलिस? अलविदा जुमा और नवरात्रि से पहले ड्रोन-सीसीटीवी की निगरानी ने बढ़ाई हलचल

इलाके में दहशत का माहौल

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल चौहान, पुत्र कोईल चौहान, थाना पिपराईच क्षेत्र के ग्राम बड़ी रेवतेहिया का निवासी है और अपने गैंग का लीडर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ थाना एम्स में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वह वांछित चल रहा था।अगर उसके आपराधिक इतिहास पर नजर डालें तो वह काफी लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 से लेकर 2025 तक लगातार आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता सामने आती रही है। पुलिस के मुताबिक वह संगठित तरीके से अपराधों को अंजाम देता था और इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था।

कागजों में चमकता विकास, हकीकत में बदहाल पड़ा मिर्जापुर का ये गांव… आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण

पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई में थाना एम्स की पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और सक्रियता से यह संभव हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 20 March 2026, 6:44 PM IST