Mainpuri Crime: मैनपुरी में दबंगों का आतंक, अचानक घर में घुसकर किया ये कांड; पुलिस पर लगा बड़ा आरोप

मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव रुपपुर भरतपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 March 2026, 8:07 PM IST

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव रुपपुर भरतपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उनके घर में घुसकर हमला किया और अवैध कब्जा करने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे युवती को गंभीर चोटें आईं।  जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Budaun: एसएसपी और पीड़ित पिता की बंद कमरे में वार्ता, क्या अब बेनकाब होंगे बदायूं के वो बाहुबली? जानें क्या है मामला

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इनकार कर दिया और आरोपियों के साथ मिलीभगत कर रही है। इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, केदारनाथ धाम 2026 की यात्रा इस दिन से होगी शुरू; जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर अलर्ट

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

फिलहाल, घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि आज  के समय में दबंगई की खबर  काफी देखने को मिल रहा है।  जहां खुलेआम लोग  किसी पर हमला कर रहे हैं, या किसी की हत्या कर देते हैं। अकसर इस प्रकार की खबर आती जो समाज और राष्ट्र के लिए चिंता  का विषय है।

दलितों और मुसहरों के साथ सोहगी बरवा में भयानक अत्याचार, किसानों की खड़ी फसल को जबरन ट्रेक्टर चला किया बर्बाद

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 26 March 2026, 8:07 PM IST