UP Crime: गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 3 गिरफ्तार

गाजियाबाद में देश के खिलाफ जासूसी करने वाले गैंग का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। इस जासूसी गिरोह के तार गाजियाबाद और उसके आसपास के इलाके से गहराई से जुड़ा हुआ है। कौशाम्बी थाना पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 March 2026, 4:49 PM IST

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के  गाजियाबाद में देश के खिलाफ जासूसी करने वाले गैंग का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। इस जासूसी गिरोह के तार गाजियाबाद और उसके आसपास के इलाके से गहराई से जुड़ा हुआ है। कौशाम्बी थाना पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल

इन आरोपियों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस पूरे मामले में की शुरुआत 14 मार्च को हुई थी, जब पुलिस को सूचना मिली कि कौशाम्बी के भोवापुर इलाके में रहने वाले कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। ये लोग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों के वीडियो बनाकर कहीं बाहर भेज रहे हैं।

The Candid Talk: AI, करियर और सफलता पर Sangeet Kedia की बेबाक राय, बोले- ऐसी सोच आपको पीछे छोड़ देगी

14 मार्च को खुफिया सूचना

कौशाम्बी थाना पुलिस के मुताबिक, 14 मार्च को खुफिया सूचना मिली थी कि भोवापुर थाना कौशाम्बी में रहने वाले कुछ लोग देश विरोधी गातिविधियों में शामिल हैं। ये सारे लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों की जगहों के वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते हैं। वहीं ये लोग पैसे का लालच देकर इस काम को करने के लिए युवाओं को आकर्षित करते हैं।

श्रीनगर गढ़वाल में तनाव: आखिर किसने की बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़? भीम आर्मी ने दिया अल्टीमेटम

मामले में 5 पुरुषों और 1 महिला को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इसी मामले का संज्ञान लेते हुए कौशाम्बी थाना में मामला दर्ज हुआ। कौशाम्बी थाना पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में 5 पुरुषों और 1 महिला को गिरफ्तार किया, जिनके मोबाइल फोन की गैलरी से कुछ महत्वपूर्ण संस्थानों की तस्वीरें बरामद हुई है।

Iran-Israel War: पीएम मोदी वरिष्ठ मंत्रियों संग करेंगे उच्चस्तरीय बैठक, तेल-गैस आपूर्ति समेत इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

समाज के लिए चिंता का विषय

वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर आयुक्त ने डीसीपी ट्रांसहिंडन की निगरानी और एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई गई थी। गौरतलब है कि  इस प्रकार के अपराध बेहद गंभीर है, जो देश और समाज के लिए चिंता का विषय है।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 22 March 2026, 4:49 PM IST