
अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Gorakhpur: जनपद में संगठित अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़हलगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, थाना बड़हलगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 725/2025 से संबंधित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पकड़ी तिवारी थाना मदनपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Video: Akhilesh Yadav ने की Mamata Banerjee से मुलाकात, कहा बंगाल में वही किया जिसका…
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राहुल पटेल और उपनिरीक्षक दिलीप कुमार शामिल रहे, जिन्होंने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में थाना बड़हलगंज में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी और साजिश जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा अपराध संख्या 422/2024 धारा 406, 420 और 506 आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था, जबकि दूसरा मुकदमा अपराध संख्या 407/2024 धारा 420, 406, 506 और 120बी आईपीसी में पंजीकृत है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।
गोरखपुर: राह चलते युवक से 77 हजार की लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बड़हलगंज पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
Location : गोरखपुर
Published : 7 May 2026, 5:18 PM IST
Topics : crime news Latest News up crime UP News