
लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सोनभद्र:उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी सोमवार रात 11 बजे पानी लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार रात 2:30 बजे किशोरी खुद घर लौट आई। शुरुआत में वह कुछ नहीं बोली। बाद में उसने बताया कि चार लड़कों और एक महिला ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर रखा था। गुरुवार सुबह मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाही। किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसका इलाज भी कराया गया था।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अपनी एक एकलौती बेटी के खोने से पिता का बुरा हाल है। उन्होंने रोते हुए पुरी घटना का जिक्र किया और बताया कि रात में किशोरी ने अपनी मां को बताया था कि एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पिता ने बेटी को अस्वस्त करते हुए कहा की हमलोग सब संभाल लेंगे। इस दौरान चार दिन से भूखी किशोरी को खाना बनाने के लिए कहा गया। माता-पिता एक आवास पर रुके, जबकि वह दूसरे घर पर खाना बनाने गई। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और विवेचनात्मक जांच जारी है।
अभियुक्त को गिरफ्तार...
घटना की बाबत एडिशनल एसपी ऑपरेशन ने बताया कि 15 अगस्त को थाना बभनी पर आवेदक ने लिखित तहरीर दी कि उसने अपने पुत्री की शादी तय कर रखी थी। लेकिन गांव का ही एक युवक बार-बार बातचीत करने और शादी करने का दवा बन रहा था। आवेदक और उसकी पत्नी ने बार-बार उसको मना किया लेकिन वह माना नहीं। उसकी इस प्रताड़ना से तंग आकर के आवेदक की पुत्री ने सुबह 8 बजे के आसपास दुपट्टे से फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली। पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, आगे विवेचनात्मक करवाई जा रही है।
Location : Sonbhadra
Published : 16 August 2025, 5:53 PM IST
Topics : Allegation father Girl harassment Latest News UP News क्राइम