
इनामी बदमाश अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी की थाना बिछवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना बिछवां पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिछवां प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला मोला नगर निवासी 27 वर्षीय आरोपी को गांधी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।
गर्मियों में ठंडक का असली ठिकाना, नैनीताल की ये खूबसूरत जगह बना देगी आपकी छुट्टी यादगार
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना बिछवां के प्रभारी निरीक्षक के साथ एसआई और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही, जिनकी सक्रियता से यह सफलता मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि अपराध दिन- प्रतिदिन बढ़ते नजर आ रहे हैं। जोकि समाज और राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है।
स् ्सल्िल्ि िसि
Location : Mainpuri
Published : 13 March 2026, 5:57 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police