
दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कैली गांव में गुरुवार को 8:30 बजे के समय जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया जब एक भाई ने पुलिस को सूचना दी और दूसरे ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, कैली गांव निवासी ओमपाल सिंह के दो बेटों अमरसिंह और अवनीश के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद फिर बढ़ गया। इस दौरान अवनीश ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही अवनीश ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
8th Pay Commission 2026: CGHS में नया नियम लागू , अब सिर्फ एक ही परिवार को मिलेगा मेडिकल लाभ
युवक की हालत अभी नाजुक
सूचना मिलते ही कुंवरगांव थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने देरी न करते हुए सरकारी वाहन से अवनीश को तुरंत बदायूं जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
मामले की हर पहलू से जांच
वहीं पुलिस को शक होने पर अमरसिंह पुत्र ओमपाल को भी एहतियातन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों भाइयों पर नजर रखे हुए है। थाना कुंवरगांव पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जमीन विवाद के कारणों, विषाक्त पदार्थ खाने की परिस्थितियों और दोनों भाइयों के बयानों को खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Budaun
Published : 14 May 2026, 9:31 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police