UP Crime: अमेठी में सपा नेता के पिता की हत्या, घर में घुसकर बेटा, बहू, पत्नी और पोते को पीटा

अमेठी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां सपा के नेता की हत्या कर दी गई है। भूमि पर दीवार निर्माण  को लेकर  बुधवार देर रात विवाद हुआ है जिसमे धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में  सपा बूथ अध्यक्ष  रामफल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Updated : 18 June 2026, 9:40 PM IST

Amethi: अमेठी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां सपा के नेता की हत्या कर दी गई है। भूमि पर दीवार निर्माण को लेकर बुधवार देर रात विवाद हुआ है जिसमें धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में सपा बूथ अध्यक्ष रामफल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतक के बेटे, बहू, पत्नी और पोते को भी पीटकर घायल कर  दिया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार, रामफल पाल के परिवार का विवाद पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। दोनों पक्षों ने कई बार पुलिस से शिकायत की थी। दो दिन पहवे ककवा बाजार में पुलिस की मौजूदगी  में दोनो पक्षों के बीच समझौत भी कराया गया था जिसके बाद रामफल पक्ष ने बुधवार  को विवादित स्थान पर छत  डलवाई थी।
आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रात 12 बजे पड़ोसी कृष्ण कुमार सिंह दर्जन भर लोगों के साथ घर पहुंचा और पहले सुनील पाल पर हमला कर दिया। वहीं  विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी धारदार हथियारों तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घायल रामफल को  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो छोटी बहन ने झांका अंदर… जो देखा उससे कांप उठा पूरा परिवार, आखिर ऐसा क्या दिखा?

परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब 12 घंटे बाद तक पुलिस ने घायलों का उचित मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस ने विवाद का स्थायी समाधान निकालने के बजाय केवल समझौता कराने पर जोर दिया, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी और घटना को रोका जा सकता था।

UP Crime: अमेठी में सपा नेता के पिता की हत्या, घर में घुसकर बेटा, बहू, पत्नी और पोते को पीटा

पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने दबाव बनाकर उनसे 50 हजार रुपये वसूले, फिर भी जमीन विवाद समाप्त नहीं हुआ और तनाव लगातार बना रहा। रामफल के परिजनों का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को पहले ही जानकारी दे दी गई थी।

Location :  Amethi

Published :  18 June 2026, 9:24 PM IST