Ballia News: अखाड़ों के युवाओं ने दिखाए रोंगटे खड़े कर देने वाले करतब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

बलिया का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शुक्रवार को धूमधाम से निकाला गया। हाथी, घोड़े, ऊंट और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों के साथ 'जय श्रीराम' के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच देर रात विशुनीपुर मस्जिद चौराहे से गुजरते हुए जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 August 2026, 11:40 AM IST

Ballia: नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शुक्रवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ निकाला गया। जुलूस में हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ विभिन्न अखाड़ों की झांकियां और पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। अखाड़ों के युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। पूरे जुलूस के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंग बली के उद्घोष से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। यह जुलूस रात करीब 1:30 बजे पुलिस की देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ।

जुलूस को रोककर की पूजन-अर्चन

नगर के विभिन्न निर्धारित स्थलों से अखाड़े जुलूस के रूप में निकले और अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह जुलूस को रोककर हनुमान प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। विभिन्न अखाड़ों की ओर से देवी-देवताओं और वीर हनुमान की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। युवाओं ने शौर्य कला का प्रदर्शन करते हुए तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक करतब दिखाए जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

ये भी पढ़ें - Ballia: ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला के साथ आखिरी वक्त में क्या हुआ था

जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रत्येक अखाड़े के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि जुलूस के साथ भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी व खुफिया विभाग चक्रमण करते रहे। मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी बनी रही। भीड़ और जुलूस के बीच पुलिस ने धैर्य के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

जुलूस को देखने के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक अखाड़ों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। विशुनीपुर मस्जिद चौराहे के पास से भी देर रात तक अखाड़े गुजरते रहे। माल गोदाम के पास प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मिड्ढी के अखाड़े का मिलान कराया गया।

जय बजरंग बली के नारों से गूंजा शहर

निर्धारित स्थानों से निकलने के बाद अखाड़े विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे और वहां से शहीद पार्क चौक मार्ग पर कतारबद्ध हुए। इसके बाद सभी अखाड़े स्टेशन रोड, शहीद चौक पार्क, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, कासिम बाजार और विष्णु धर्मशाला होते हुए विशुनीपुर मस्जिद चौराहे की ओर बढ़े। इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंग बली के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें - Ballia Crime: शाम होते ही मचा हड़कंप, पेट में चाकू घोंपकर युवक को किया घायल; BHU रेफर

आठ अखाड़ों ने लिया हिस्सा

महावीरी झंडा जुलूस में नगर कमेटी, मिड्ढी, विजयीपुर, टाउन हाल, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, बालेश्वर घाट, सिनेमा रोड और गुदरी बाजार के अखाड़े शामिल रहे। सभी अखाड़ों के युवाओं ने उत्साह के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे, वहीं विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने अपने शौर्य और कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।

रास्ता सकरा होने से कई स्थानों पर हुई दिक्कत

रक्षाबंधन पर्व पर निकले ऐतिहासिक महावीर झंडा जुलूस के दौरान स्टेशन के सामने एवं चौक सहित कई स्थान पर डीजे और हनुमान प्रतिमा को निकालने में दिक्कते हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई स्थानों पर काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Location :  Ballia

Published :  29 August 2026, 11:40 AM IST