
अखिलेश ने एयरपोर्ट पहुंचकर दिया खास संदेश
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने आज गुरूवार को अपना PDA प्रण पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लखनऊ के एक होटल में प्रेस वार्ता के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े तमाम नेताओं की मौजूदगी में यह घोषणा पत्र जारी किया।
घोषणा पत्र जारी करने से पहले IG प्रेस वार्ता को सबसे पहले आजम खान ने संबोधित किया जिसमें उन्होने अपनी जेल के अंदर रहने की कहानियां सुनाई। शेर ओ शायरी सुनाकर कई पलों को याद किया और सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। बाद में घोषणा पत्र अखिलेश यादव ने जारी किया लेकिन अंत में समाजवादी पार्टी के अंदर एक नई तरह की सियासी कैमिस्ट्री देखने को मिली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद आजम खान को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर छोड़ने गए ।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के लिये ‘पीडीए का प्रणपत्र, जन-मन का मैनिफेस्टो’; अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। घोषणा पत्र के लिए आयोजित प्रेस वार्ता को सपा नेता आजम खान कर रहे हैं संबोधित, आजम खान ने अपनी जेल की कहानी को किया साझा- कहा- हम वोट कटवा नहीं, वोट जुड़वा हैं। हम बेगुनाही के लिए लड़ रहे हैं। मुर्गी चोरी कराने के जुर्म में इतनी बड़ी सजा दी गई।
#UPElections2027 #AkhileshYadav #SamajwadiParty #ConstitutionDay #AzamKhan @samajwadiparty @AzamkhanUP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 26, 2026
आजम खान ने आरोप लगाया कि उनके और उनके बेटे पर पुलिस ने हमला करने की कोशिश की। उन्होनें तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने महज मुर्गी चोरी जैसे आरोप के अंदर उनको बंद किया। न्याय मिलने तक वह अपनी कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
अखिलेश यादव प्रेस वार्ता के बाद आजम खान के साथ कई बाद मंच पर मौजूद रहे और दोनों नेता खुश नजर आए लेकिन उत्तर प्रदेश कि सियासत की सबसे बड़ी तस्वीर तब सामने आई जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए और उनको छोड़ कर के आए। उनकी फोटो और तस्वीरें भी सामने आई और इसको लेकर के समाजवादी पार्टी का एक नया सियासी समीकरण बनता दिख रहा है।
अखिलेश यादव ने गिनाईं सपा के घोषणा पत्र की खास बातें
1.किसानों की मेहनत को सम्मान और अनाज की सही मूल्य दिलाया जाएगा।
2.युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक मदद, विदेश में पढ़ाई, छात्रवृत्ति समेत हर सुविधा प्रदान की जाएगी।
3.पुलिस व्यवस्था को राजनीतिक दवाब से मुक्त कराया जाएगा।
4.महिला सुरक्षा को और सशक्त और जवाबदेह बनाया जाएगा।
5.हर नागरिक के लिए भयमुक्त समाज प्रदान किया जाएगा।#UPElections2027 #AkhileshYadav #SamajwadiParty #ConstitutionDay @yadavakhilesh @dimpleyadav @samajwadiparty
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 26, 2026
अखिलेश यादव ने आजम खान को उनको एयरपोर्ट छोड़कर के सबको जवाब दे दिया है और यह बता दिया है आजम खान उनके लिए कितने जरूरी हैं और कितने करीबी हैं। बता दे की आजम खान बहुत पहले समय से ही अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के साथी रह चुके हैं और हाल के दिनों में अखिलेश यादव जब रामपुर जेल में आजम खान बंद थे तब उनसे मिलने गए थे।
SP Manifesto 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया PDA का प्रणपत्र, किसानों और युवाओं पर जोर
2027 से पहले बड़ा सियासी संदेश
इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि उनके रामपुर जेल में जाने के कुछ ही दिनों बाद आजम खान डासना जेल गाजियाबाद में शिफ्ट किया गया और उसके कुछ ही दिनों बाद उनको जमानत भी मिली। और अब अब आजम खान उत्तर प्रदेश के सियासत में एक बड़ा चेहरा बनकर लौट आए हैं और सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि आजम खान समाजवादी पार्टी के एक बड़े चेहरे के साथ साथ कई तौर पर पार्टी को अलग अलग मौर्चों पर उनकी मदद और एक ताकत बनकर के जो उभरे हैं उसे वह पूरा करेंगे।
Location : Lucknow
Published : 26 November 2026, 10:56 PM IST