UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति, आधी आबादी पर बड़ा दाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महिलाओं पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। पार्टी 35 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही है। हर विधानसभा क्षेत्र के पैनल में कम से कम एक महिला का नाम शामिल होगा और जल्द स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 July 2026, 3:20 PM IST
google-preferred

Lucknow:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी इस बार महिलाओं को चुनावी राजनीति में अधिक भागीदारी देने की तैयारी में है। कांग्रेस का लक्ष्य 35 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का है। माना जा रहा है कि इस फैसले के जरिए पार्टी महिला मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

हर विधानसभा क्षेत्र में होगी महिला उम्मीदवार की दावेदारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तैयार किए जाने वाले उम्मीदवारों के पैनल में कम से कम एक महिला उम्मीदवार का नाम अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

जल्द शुरू होगी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग

प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान उम्मीदवारों की विश्वसनीयता, सामाजिक प्रभाव, संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। पार्टी ऐसे चेहरों को प्राथमिकता देना चाहती है जो जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हों।

महिला नेताओं से लिया गया फीडबैक

लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठकों के दौरान महिला नेताओं और संभावित उम्मीदवारों से उनके चुनावी अनुभव भी साझा कराए गए। पार्टी इस फीडबैक के आधार पर अपनी रणनीति को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है, ताकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी प्रभावी बन सके।

FIFA World Cup 2026: सिर्फ ट्रॉफी नहीं… इस बार विश्व विजेताओं को मिलेगा ऐसा तोहफा, जो पहले कभी नहीं मिला

गठबंधन और बूथ स्तर पर भी फोकस

कांग्रेस नेतृत्व गठबंधन को लेकर भी सम्मानजनक और बराबरी की भागीदारी पर चर्चा करेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों की समीक्षा की जाएगी और सभी वर्गों को साथ लेकर चुनावी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी अपना पक्ष जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी काम कर रही है।

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में साख की चिंता, डैमेज कंट्रोल के लिए संघ-विहिप और संतों ने मिलाया हाथ

2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी संदेश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महिलाओं को अधिक टिकट देने की रणनीति कांग्रेस के लिए चुनावी रूप से अहम साबित हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अपने इस दांव को टिकट वितरण में कितना लागू कर पाती है और इसका चुनावी परिणामों पर कितना असर पड़ता है।

Location :  Lucknow

Published :  17 July 2026, 2:50 PM IST

Advertisement