नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात भीषण दुर्घटना हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 February 2026, 6:07 AM IST
google-preferred

Maharajganj: सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर विषनाथपुर गांव के सामने सोमवार की रात करीब 7 बजे दो बाइकों की जोरदार आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा बिखर गया।

हादसे का विवरण

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता को मिली जानकारी अनुसार घटना नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर नौडिहवा पेट्रोल पंप के निकट विषनाथपुर गांव के ठीक सामने हुई। एक पल्सर बाइक और एक बजाज प्लेटिना बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आ रही थीं, जिसके कारण टक्कर से बचाव संभव नहीं हो सका।

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से रतनपुर सीएचसी पहुंचाया।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

घायलों और मृतक की पहचान

मृतक रमेश पुत्र घरभरन (32 वर्ष), निवासी धरइची, थाना कोल्हुई। वह पल्सर बाइक पर सवार थे और अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सलाहुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन (20 वर्ष), निवासी धरइची, थाना कोल्हुई (पल्सर बाइक पर सवार)।
अमित कुमार पुत्र रविंद्र कुमार (18 वर्ष), ग्राम निपनिया, थाना परसा मलिक, जनपद महराजगंज (बजाज प्लेटिना बाइक चालक)।
आर्यन प्रजापति पुत्र विनोद (22 वर्ष), निवासी पेड़ारी, थाना परसा मलिक। आर्यन पैदल राहगीर थे और बाइक की टक्कर में बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह घर से नौतनवा की ओर पैदल जा रहे थे, तभी अचानक टक्कर हो गई।

महराजगंज हादसे के बाद बड़ा खुलासा: अवैध ड्राइविंग ट्रेनिंग पर ARTO का शिकंजा, 7 दिन में जवाब नहीं तो होगी कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सोनौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक रमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को भी कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location : 
  • Maharajganj,

Published : 
  • 24 February 2026, 6:07 AM IST

Advertisement
Advertisement