
त्विशा शर्मा की शादी की फोटो (सोर्स: गूगल)
Noida: नोएडा की रहने वाली त्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। इस मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। त्विशा शर्मा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और लगातार मानसिक दबाव में रखा गया। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। इस घटना के बाद से परिवार सदमे और गुस्से में है।
मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई शादी, फिर बदल गई जिंदगी
जानकारी के मुताबिक त्विशा शर्मा की शादी भोपाल निवासी समर्थ से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। शादी के बाद त्विशा भोपाल शिफ्ट हो गई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात बदलने लगे। परिवार का आरोप है कि त्विशा शर्मा को छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जाता था और दहेज को लेकर ताने दिए जाते थे। परिजनों का कहना है कि त्विशा शर्मा कई बार नोएडा वापस आने की इच्छा जता चुकी थी। उसने अपनी मां से कहा था कि वह अब वहां नहीं रहना चाहती। परिवार उसे वापस लाने की तैयारी कर ही रहा था कि अचानक उसकी मौत की खबर आ गई।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
दिशा की मौत के बाद परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उनका आरोप है कि घटना के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे परिवार का गुस्सा और बढ़ गया। इंसाफ की मांग को लेकर परिवार अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गया है। हालांकि, पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन परिवार इस कार्रवाई को पर्याप्त नहीं मान रहा।
SIT जांच से भी संतुष्ट नहीं परिवार
मामले के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच के लिए SIT का गठन किया है। इसके बावजूद दिशा का परिवार इस जांच से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच संभव नहीं दिख रही। परिवार अब इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग कर रहा है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रताड़ना और विवाह के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Noida
Published : 18 May 2026, 10:49 AM IST