हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
OHE लाइन में खराबी के कारण शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों और ट्रैक पर जहां की तहां खड़ी रह गईं। यात्रियों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद OHE लाइन को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद रेल यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।
इस दौरान यात्रियों को घंटों देरी का सामना करना पड़ा और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से गंतव्य पर पहुंचीं।
RPF इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित हुआ था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से जारी है।
Location : Kanpur
Published : 31 May 2026, 4:12 PM IST
No related posts found.