हिंदी
सुभासपा अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां सूबे के पंचायती राज मंत्री एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बीते दिन को जिले में आए। उन्होंने जिले की सीमा में प्रवेश कर मोहम्मदाबाद स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर सराहना की। साथ ही विभागीय समीक्षा कर पंचायत चुनाव भाजपा के साथ न लड़ने का ऐलान किया।
मुखिया ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की सहयोगी सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव भाजपा से अलग लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया यह निर्णय कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए लिया है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये लोग
ओम प्रकाश ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलना ही चाहिए। अमृत सरोवर की भ्रमण कर उसकी सराहना की। इसके बाद विभागीय समीक्षा कर निघासन के लिए निकल गए। इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री भाजपा ब्रजेश सिंह, डीपीआरओ, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।।
पिछड़े और दलितों को न्याय दिलाने के बाद ही सत्ता में आए: ओपी राजभर
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर कस्बा के एक बारात घर में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 14 साल तक भगवान राम की तरह हम भी सत्ता से दूर रहे है। पिछड़ों और दलितों को न्याय दिलाने के बाद ही सत्ता में आए है।
ओम प्रकाश ने बताया भाजपा के साथ आने की बड़ी वजह
प्रकाश ने आगे कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा के दलों ने आमंत्रित किया कि हमारे साथ आ जाओ, लेकिन हम नहीं गए। जब पिछड़े और ओबीसी को न्याय दिला सका तभी हम भाजपा के साथ आए। हमारे कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया है। हम सच के अलावा कुछ नहीं बोलते है।
गर्मी को लेकर प्रकाश ने क्या कहा ?
प्रकाश ने कहा कि आज बहुत गर्मी है। जब हम कार से उतरकर गेट पर पहुंचे तो ऐसा लग रहा था कि आग जल रही है। लोग गर्मी के कारण हाल छोड़कर बाहर जा रहे है। यह अपरिपक्वता के कारण है। जब परिपक्व हो जायेंगे तब जाड़ा और गर्मी बर्दाश्त कर लेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमन दीप सिंह, भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Location : Lakhimpur Kheri
Published : 1 June 2025, 9:45 AM IST
Topics : Dynamite News Lakhimpur Kheri News Om Prakash announced Panchayat elections News Subhaspa Party