चोरी का राजफाश: निचलौल पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, पम्पिंग सेट के साथ नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद

निचलौल पुलिस ने चोरी के मुकदमे का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया पम्पिंग सेट, 2520 रुपये भारतीय मुद्रा और 310 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 31 May 2026, 4:41 PM IST

Maharajganj: जनपद महराजगंज की निचलौल पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पम्पिंग सेट, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा बरामद कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।

महराजगंज: प्रसूता की मौत मामला गरमाया, मदरहुड हॉस्पिटल की जांच सीएमओ को सौंपी गई

थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 141/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के संबंध में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी और पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली शेर पुत्र पीर मोहम्मद (58 वर्ष) तथा नन्दलाल यादव पुत्र बदरी यादव (45 वर्ष), निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

महराजगंज के Motherhood Hospital में महिला की मौत; कथित डॉक्टर की भूमिका पर उठे सवाल

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से एक अदद पम्पिंग सेट, 2520 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 310 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  31 May 2026, 4:41 PM IST