सोनभद्र में चोरी का मामला: हेलमेट पहनकर आए, घर की दीवार तोड़ी और हजारों रुपए ले उड़े

इस घटना ने मलिन बस्ती में खौफ का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि लोग रातभर जागते रहे और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 February 2026, 3:59 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: चोपन थाना क्षेत्र की डाला पुलिस चौकी के अंतर्गत मलिन बस्ती में बीती रात एक संगठित चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर तीन घरों में सेंधमारी की और नकदी सहित हजारों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना से बस्ती में दहशत का माहौल है और लोग रातभर जागते रहे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की पूरी कहानी

मलिन बस्ती की रहने वाली सबिता ने बताया कि सोमवार की रात करीब 2 बजे तीन-चार चोर उनके घर की दीवार तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान उनके बेटे मनीष की नींद खुल गई, जिससे चोर घबरा गए और मौके से फरार हो गए। मनीष ने बाद में चोरी करने आए तीन युवकों की पहचान कर ली, जो बस्ती के ही निवासी बताए जा रहे हैं। एक अज्ञात चोर की पहचान अभी नहीं हो सकी।

सोनभद्र पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, इस कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

मनीष ने बताया कि चोरों ने अपने चेहरे छिपाने और पहचान से बचने के लिए कंपनी में काम के दौरान पहनने वाले हाफ हेलमेट पहन रखे थे। राजू गरी की पत्नी ने बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कूलर स्टैंड और लोहे की सीढ़ी चुरा ली। वहीं, संजय शाह के मिट्टी के घर की दीवार तोड़कर चोरों ने गैस पासबुक में रखे 1 हजार रुपये और एक कीपैड मोबाइल फोन चोरी किया।

Gas Cylinder Fire: सोनभद्र में रसोई गैस सिलेंडर अचानक फटा, चार लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर; जानिए कैसै हुआ हादसा?

चोरों ने राजेश शाह के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वे असफल रहे। हालांकि, उन्होंने घर के बाहर रखी तगाड़ी और फावड़ा लेकर फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई

सबिता ने बताया कि चोरी की सूचना रात में ही स्थानीय पुलिस को दे दी गई थी। सुबह पीआरवी डायल 112 को भी जानकारी दी गई। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और चोरी हुई वस्तुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मनीष द्वारा पहचाने गए तीन युवकों से पूछताछ कर रही है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 17 February 2026, 3:59 PM IST

Advertisement
Advertisement