बलिया: टीएससीटी की प्रेरणा से स्कूल हुआ रौशन

यूपी के बलिया में सामाजिक सरोकार और मानवता के कल्याण से जुड़ी एक खबर सामने आयी है। यह नेक कार्य टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के प्रेरणा से दिवंगत शिक्षक की पत्नी अनिता सिंह ने किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 April 2026, 7:18 PM IST

Ballia: बुधवार को बेरुआरबारी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा में बुधवार को स्वर्गीय सुरेन्द्रनाथ सिंह की पुण्य स्मृति में बच्चों की सुविधा के लिए इन्वर्टर उपलब्ध कराया गया। यह नेक कार्य टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के प्रेरणा से दिवंगत शिक्षक की पत्नी अनिता सिंह ने किया। टीएससीटी के कुछ दिनों पहले इन्हें 50 लाख रुपए की मदद की थी।

इस दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए मनीष कुमार सिंह ने विधिवत फीता काटने के बाद बटन दबाकर इन्वर्टर ऑन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक मिलती हैं।

बलिया में बिजली चोरी का बड़ा पर्दाफाश! जानिए पुलिस ने कैसे खोला राज

दिवंगत शिक्षक के नेक कार्य से मिली ये प्रेरणा

इसी स्कूल पर शिक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह के नौकरी में रहते हुए दिवंगत होने पर उनकी याद में परिवार ने यह जो पुनीत कार्य किया है उससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने टीचर्स सेल्फ केयर टीम के कार्यों के लिए टीम के साथ पदाधिकारियों की मुक्त कंठ से सराहना की।

बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल को सौंपा इन्वर्टर

इससे पहले टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह, प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान, मीडिया प्रभारी सतीश मेहता, मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया और कन्यादान प्रभारी अब्दुल अंसारी ने बीएसए और बीईओ वीरेन्द्र कुमार का अंगस्त्रम्, स्मृति चिन्ह और फूलमालाओं से स्वागत किया।

बलिया में प्यार का हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा वादा

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने भी मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावक

बीएसए ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के बच्चों को दिवंगत शिक्षक के परिवार की ओर से कॉपी, पेन, कलर और बिस्किट का पैकेट उपलब्ध कराया गया। बीएसए ने स्कूल के मेधावी बच्चों को बैग देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अफरोज आरा, प्रियंका यादव, मीरा देवी, शांति गोंड, वंदना सिंह, सीमा सिंह, प्रियंका सिंह, धन्नू यादव, सुरेश कुमार, उमेश कुमार, अरुण सिंह, अमरेश कुमार, सीमा वर्मा, विपुल सिंह, उमेश सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Location :  Ballia

Published :  8 April 2026, 7:18 PM IST