
पानी में डूबा युवक (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Budaun: बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के धिमरपुरा गांव के पास रामगंगा नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक खेत से खरबूजा लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान ये हादसा हुआ।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, धिमरपुरा निवासी धर्मवीर पुत्र रघुवीर रामगंगा पार स्थित खेतों से खरबूजा लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। परिजनों के अनुसार उसने गंगा पार खेतों में खरबूजा और तरबूज की फसल लगाई थी। उसी फसल से खरबूजा तोड़कर वह घर आ रहा था। इसी दौरान नदी पार करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव
डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धर्मवीर का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
इलाज या आर्थिक तबाही? 30 साल में प्राइवेट अस्पतालों का खर्च 10 गुना बढ़ा, आम आदमी की सांसें अटकीं
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। 22 वर्षीय धर्मवीर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नदी पार करना जानलेवा
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला नदी पार करते समय पैर फिसलने और गहरे पानी में चले जाने का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के बाद रामगंगा में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में नदी पार करना जानलेवा साबित हो रहा है।
Location : Budaun
Published : 12 May 2026, 1:42 PM IST
Topics : Budaun News Latest News UP News UP Police