मंत्रालयों में नौकरी का सुनहरा मौका: ग्रुप A और B के 45 गजेटेड पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिये पूरी डिटेल

UPSC Recruitment 2026 में ग्रुप A और B के कुल 45 गजेटेड पदों पर भर्ती शुरू। डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, खान ब्यूरो और अन्य विभागों में नौकरी पाने का मौका। आवेदन ऑनलाइन, अंतिम तिथि 29 मई 2026 है और शॉर्टलिस्टिंग, परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

Updated : 12 May 2026, 1:28 PM IST
google-preferred

New Delhi: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B के 45 गजेटेड पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में पोस्टिंग मिलेगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

कई मंत्रालयों में निकली भर्ती

UPSC ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुल 45 पदों में असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (कन्नड़ भाषा), कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर, रक्षा मंत्रालय में अनुवादक (चीनी और तिब्बती), डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II, भारतीय खान ब्यूरो में सहायक खनन अभियंता और सहायक अनुसंधान अधिकारी, तथा लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी शामिल हैं।

इन पदों में सबसे अधिक 29 पद डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए हैं, जबकि अन्य पदों के लिए एक-एक रिक्ति है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए विशेष अवसर मानी जा रही है जो सीधे केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में काम करना चाहते हैं।

Uttarakhand Job News: आईटीआई डिप्लोमा धारियों की बल्ले-बल्ले, जर्मनी में कमाएंगें लाखों

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 29 मई 2026 शाम 6 बजे है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की योग्यता और पात्रता इसी अंतिम तिथि के आधार पर तय की जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी दिन का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें। केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

UPSC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिकतम उम्र पद के अनुसार 30 से 45 साल तक तय की गई है, जो आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर गणना की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

कुछ पदों के लिए अनुभव और शैक्षणिक योग्यता को भी महत्व दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी दी जाएगी।

Job News: : UPPSC PCS में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नौकरी की बाकि डिटेल्स

जो उम्मीदवार लंबे समय से केंद्र सरकार में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना आवश्यक है ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  12 May 2026, 1:28 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement