हिंदी
उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी में डीएम ने दो जगह पर औचक निरिक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने सोमवार को अगियौना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी में डीएम ने दो जगह पर औचक निरिक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने सोमवार को अगियौना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में अनुशासन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर और शौचालय की साफ-सफाई भी ठीक नहीं मिली। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में भी लापरवाही पाई गई और निपुण तालिका अपडेट नहीं थी। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया कि मामले की जांच कर प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे तत्काल विद्यालय का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
‘हम भी बेहया नेता हैं, लड़ते रहेंगे’, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान; मुख्यमंत्री को लेकर किया ये ऐलान
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका ने जिलाधिकारी को बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं, जिसके कारण साफ-सफाई की समस्या बनी रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सफाई कर्मी प्रतिदिन विद्यालय में आकर साफ-सफाई का कार्य करें।
जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण
इसके अलावा प्रधानाध्यापिका ने यह भी बताया कि एक शिक्षक लंबे समय से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने को कहा।
गैस एजेंसी का भी किया आकस्मिक निरीक्षण
विद्यालय के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने करारी स्थित अथर्व इंडेन गैस सर्विस का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी के अभिलेखों का अवलोकन किया और प्रबंधक से गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
प्रबंधक ने बताया कि गैस सिलेंडरों का नया लोड आज शाम तक आने की संभावना है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और वितरण डीएसी (डिलेवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
Nainital Road Accident: नैनीताल के चार युवकों की लखनऊ-दिल्ली हाइवे हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए और जिन उपभोक्ताओं का नंबर आ गया है, उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।