महाराजगंज में सचिव को हटाने पर बवाल, पंचायत कर्मचारियों ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला

महराजगंज में एक ग्राम पंचायत अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच गहरा विवाद हो गया है। पंचायत कर्मचारियों ने प्रधान प्रतिनिधि पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 April 2026, 6:22 PM IST

Maharajganj: एक ग्राम पंचायत अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच गहरा विवाद हो गया है। पंचायत कर्मचारियों ने प्रधान प्रतिनिधि पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और 3 दिन में कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। बता दें, प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह पर DPRO के साथ अभद्रता करने और एक सचिव को हटाने का दबाव बनाने का आरोप है। पंचायत कर्मचारी संघ ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और कड़े कदम उठाने की मांग की है। यदि 3 दिनों के भीतर आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मचारी जिले में काम बंद कर देंगे।

क्या है पूरा मामला ?

जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी परमेश्वर दुबे को हटाने की मांग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पनियरा ब्लॉक के ग्राम सोहास के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) श्रेया मिश्रा के बीच कथित रूप से तीखी नोकझोंक हो गई। जिसने अब तूल पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह 1 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव में अन्त्येष्टि स्थल निर्माण के प्रस्ताव और ग्राम पंचायत अधिकारी परमेश्वर दुबे को हटाने को लेकर विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह के लेटर पैड के साथ DPRO कार्यालय पहुंचे थे।

इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब सतीश सिंह का आरोप है कि DPRO श्रेया मिश्रा ने उनको कार्यालय से चलने जाने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय प्रधान संघ के कई पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि जैसे अनिल जोशी समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे, जो इस पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं।

बताया जा रहा है कि इस विवाद की पृष्ठभूमि में ग्राम पंचायत अधिकारी परमेश्वर दुबे को हटाने की मांग प्रमुख कारण हो सकती है। जिसे लेकर पहले से ही असंतोष चल रहा था। घटना के बाद सतीश सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक हलचल तेज

बताया जा रहा है कि इस विवाद की पृष्ठभूमि में ग्राम पंचायत अधिकारी परमेश्वर दुबे को हटाने की मांग प्रमुख कारण हो सकती है। जिसे लेकर पहले से ही असंतोष चल रहा था। घटना के बाद सतीश सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर जिलाधिकारी के फैसले पर टिकी है कि इस विवाद में क्या कार्रवाई होती है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 April 2026, 6:22 PM IST