
मजिस्ट्रेटों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न (img: Dynamite news)
Sultanpur: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को प्रेरणा सभागार, विकास भवन में मतदान कार्मिकों एवं जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, कार्मिकों के दायित्वों और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि मतदान अभिकर्ता प्रारूप-10 लेकर आएंगे। पीठासीन अधिकारी अपने सामने इस प्रारूप पर मतदान अभिकर्ता के हस्ताक्षर कराकर उसे जमा करेंगे और इसके बाद पास जारी करेंगे।
मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्हें प्रत्येक दो घंटे में हुए मतदान की सूचना निर्धारित प्रारूप पर कंट्रोल रूम को देनी होगी।
यह भी पढ़ें: शिक्षक MLC चुनाव से पहले सहारनपुर में सियासी हलचल, सपा प्रत्याशी परमिंदर भाटी ने लगाए फर्जी वोटों के आरोप
मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने रोल प्ले के माध्यम से मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान, द्वितीय मतदान अधिकारी मतपत्र एवं अमिट स्याही और तृतीय मतदान अधिकारी मतपेटी से संबंधित जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशिक्षण व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण में सभी मतदान कार्मिकों और जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने प्रतिभाग किया।
कार्मिकों को बताया गया कि 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियां रवाना होंगी। सभी कार्मिकों को निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रस्थान ड्यूटी प्राप्त करने के बाद अपने आवंटित मतदेय स्थल से संबंधित निर्वाचक नामावली, विशिष्ट चिह्न, अमिट स्याही सहित अन्य आवश्यक सामग्री लेकर निर्धारित वाहन से रवाना होना होगा।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर के डॉ. जेपी तिवारी अमेरिका में करेंगे शिरकत, अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में मिली जगह
प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी तैयार करने एवं संचालन में वकील अहमद और विपिन यादव ने सहयोग किया। वहीं प्रदीप नाजिर, कल्लूराम, अखिलेश वर्मा, कालिका पाण्डेय और रामतीर्थ ने बैठक व्यवस्था में योगदान दिया।
Location : Sultanpur
Published : 17 October 2026, 6:03 PM IST
Topics : MLC Election sultanpur UP News