हिंदी
स्वामी अविमुक्तानंद का बयान
Deoria News: देवरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वामी अविमुक्तानंद सरस्वती के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने गौ रक्षा के मुद्दे पर सीधा सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना
देवरिया पहुंचे स्वामी अविमुक्तानंद सरस्वती ने मीडिया से कहा कि जो भी गौ माता की रक्षा करेगा, वही उनके समर्थन और वोट का हकदार होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिर्फ बातों से नहीं बल्कि जमीन पर गौ रक्षा दिखनी चाहिए। यहीं नहीं, उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा तो दूर, अब लोग उन्हें ‘गौ माता’ भी नहीं कह पा रहे हैं।
प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस
स्वामी अविमुक्तानंद के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि इस पर सत्ता पक्ष की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
"जो गौ माता की रक्षा करेगा, हम उसी को वोट देंगे…"गौ माता की रक्षा तो दूर की बात है, लोग उन्हें गौ माता भी नहीं कह पा रहे…"
Location : deoria
Published : 5 May 2026, 1:34 PM IST