Sultanpur police census 2027: SP विनीत जायसवाल ने पूरी की स्वगणना, नागरिकों को दी भागीदारी की प्रेरणा

सुलतानपुर में जनगणना-2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने और स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को यूनीफॉर्मड सर्विसेज दिवस पर विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 November 2026, 3:50 PM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में जनगणना-2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने और स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को यूनीफॉर्मड सर्विसेज दिवस पर विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने स्वयं स्वगणना प्रक्रिया में प्रतिभाग कर नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया।

जनगणना देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने कार्यालय कक्ष से जनगणना-2027 के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपनी स्वगणना पूरी की। इस अवसर पर उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी स्वगणना में भाग लेते हुए अपनी प्रविष्टियां पूर्ण कीं।

ये भी पढ़ें: Sultanpur: दौड़ से ड्रिल तक, SP विनीत जायसवाल ने ऐसे परखी सुल्तानपुर पुलिस की फिटनेस और तैयारी

इस पहल का उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से समाज में यह संदेश पहुंचाना है कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है।

सुल्तानपुर के एसपी विनीत जायसवाल (Img: Dynamite News)

इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार से संबंधित निर्धारित जानकारियां दर्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Sultanpur: गाजियाबाद से बिहार जा रहे परिवार के साथ हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर झपकी बनी काल

जागरूकता गतिविधियां संचालित

प्रशासन की ओर से जनगणना-2027 को लेकर लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजन भी इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Location :  Sultanpur

Published :  21 November 2026, 3:50 PM IST