डीआईजी बोले-सोशल मीडिया पर रखें नजर और अफवाह फैलाने वालों तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें

महराजगंज पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 May 2026, 8:30 PM IST

महराजगंज: पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपराध गोष्ठी में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिवासिम्पी चन्नप्पा ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। समीक्षा में लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, लूट, हत्या, अवैध खनन, भूमि विवाद, गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अपराधियों की गिरफ्तारी

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचना गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से पूरी होनी चाहिए, जिससे न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।

डीआईजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, बैंक, बाजार और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

सीतापुर में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से 2 की मौत, 5 घायल; कई जगह पेड़ गिरे

आगामी त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और विशेष कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियानों, अपराध एवं तस्करी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। गोष्ठी के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित, संवेदनशील

Location :  Maharajganj

Published :  13 May 2026, 8:30 PM IST