राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत महराजगंज में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। विभिन्न चौराहों पर की गई कार्रवाई में 18 वाहन चालकों पर प्रवर्तन की कार्रवाई हुई, साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

डेढ़ दर्जन नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए
Maharajganj: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद महराजगंज में 08 जनवरी 2026 की रात्रि को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महराजगंज मनोज कुमार सिंह एवं यातायात निरीक्षक महराजगंज अरुणेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अष्टम दिवस पर चलाए गए इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे 18 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
Rudraprayag: चकराता विधायक प्रीतम सिहं ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, कहा छलनी में…
यह कार्रवाई पकड़ी चौराहा, रसूलपुर, अमहवा सहित अन्य संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई, जहां देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों द्वारा ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की गई, जिससे नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान की जा सके।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को पम्पलेट वितरित करते हुए नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की सख्त अपील की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन संचालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण नशे की हालत में वाहन चलाना है, जिसे रोकने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Video: 2026 में मकर राशि की बदलेगी दिशा? AI राशिफल से जानिए ज्ञान का विस्तार और करियर ग्रोथ का संकेत
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर न केवल अपनी जान सुरक्षित रखें, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आगे भी जागरूकता कार्यक्रम और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे।