मोमोज की चटनी में स्पर्म? सोशल मीडिया पर वायरल दावों से मचा हड़कंप

बस्ती में मोमोज की चटनी में आपत्तिजनक पदार्थ मिलाने के सोशल मीडिया दावों ने हड़कंप मचा दिया है। वायरल पोस्ट के बाद लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहे हैं। विश्व हिंदू महासंघ ने खाद्य विभाग को शिकायत देकर जांच की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 3:37 PM IST

Basti : बस्ती में इन दिनों स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों के बीच डर और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं। खासकर मोमोज खाने वालों में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। वजह है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कुछ ऐसे दावे, जिन्होंने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। आवास विकास कॉलोनी इलाके में लगने वाले एक मोमोज ठेले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वहां परोसी जा रही चटनी में बेहद आपत्तिजनक और दूषित चीजें मिलाई जा रही थीं। हालांकि अभी तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल दावों से मचा हड़कंप

पिछले दो दिनों से बस्ती के कई लोकल सोशल मीडिया ग्रुप्स में इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कुछ वायरल पोस्ट और मैसेज में दावा किया गया कि मोमोज की तीखी चटनी में स्पर्म मिलाकर ग्राहकों को खिलाया जा रहा था। इंटरनेट मीडिया पर कुछ कथित तस्वीरें और मैसेज भी शेयर किए गए, जिसके बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया। हालांकि प्रशासन या किसी जिम्मेदार एजेंसी ने अब तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है। बावजूद इसके लोग अब सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फूड को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

विश्व हिंदू महासंघ ने खोला मोर्चा

मामले के सामने आने के बाद विश्व हिंदू महासंघ ने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर इस तरह की चीजें खाने में मिलाई जा रही हैं तो यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य और सामाजिक मर्यादा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर में कई मोमोज ठेले बिना FSSAI रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के चल रहे हैं।

बस्ती में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, आंगनबाड़ी नियुक्ति में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

जांच की तैयारी में खाद्य विभाग

खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त चितरंजन सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे अवैध फूड स्टॉल्स की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही बिना लाइसेंस चल रहे ठेलों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Basti

Published :  23 May 2026, 3:37 PM IST