Site icon Hindi Dynamite News

रायबरेली की सड़कों पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च

रायबरेली की सड़कों पर आज एक बार फिर जनाक्रोश की तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से लेकर कलेक्टरेट तक समाजवादियों ने पैदल मार्च निकाला। 'अखिलेश यादव ज़िंदाबाद 'तानाशाही नहीं चलेगी' और 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' जैसे नारों से रायबरेली की गलियां गूंज उठीं।
Post Published By: Poonam Rajput
Published:
रायबरेली की सड़कों पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च

Raebareli: रायबरेली की सड़कों पर आज एक बार फिर जनाक्रोश की तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से लेकर कलेक्टरेट तक समाजवादियों ने पैदल मार्च निकाला। ‘अखिलेश यादव ज़िंदाबाद ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारों से रायबरेली की गलियां गूंज उठीं।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव नें कही ये बात

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव नें कहां हम हारे नहीं, हमारे वोट चोरी हुए हैं। अब जब हमारे नेता ने संसद में सच्चाई बोलने की कोशिश की, तो मोदी और अमित शाह के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है।समाजवादी पार्टी ने साफ किया है कि वो इस ‘कृत्य’ के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र और अपने नेता के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे।

आपको बता दें कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला।

Health Tips: कम बजट में भी रह सकते हैं सेहतमंद, जानिए सस्ती और हेल्दी डाइट अपनाने के आसान तरीके

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटाम इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी सांसदों को संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया।

Health Tips: कम बजट में भी रह सकते हैं सेहतमंद, जानिए सस्ती और हेल्दी डाइट अपनाने के आसान तरीके

दिल्ली पुलिस के विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।

New Tax Bill 2025: वित्त मंत्री ने पेश किया नया टैक्स बिल, जानिए करदाताओं को क्या- क्या मिलेगा लाभ?

Exit mobile version