कानपुर में स्कूल के बाहर लग गई बैरिकेडिंग? अमिताभ बाजपेई को घर में रोका, चप्पल पर आई बात

कानपुर के परमट इलाके के प्राथमिक विद्यालय को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने उनके घर पर ही रोककर हाउस अरेस्ट कर दिया, जिससे मामला और गरमा गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 May 2026, 5:08 PM IST

Kanpur : जिले के परमट इलाके के एक प्राइमरी स्कूल को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई (Amitabh Bajpai) को पुलिस ने उनके घर पर ही रोक लिया और कड़ी निगरानी में हाउस अरेस्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि रात से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

घर पर ही रोक दिए गए विधायक

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि वो तय समय पर घर से निकलने की कोशिश करेंगे। अगर पुलिस रोकती है तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतनी फोर्स लगी है तो हमें उसी के साथ कार्यक्रम स्थल तक छोड़ दिया जाए।

“स्कूल बनेगा तो ही चप्पल पहनूंगा”

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें भूमि पूजन में जाने नहीं दिया गया तो वो घर पर ही हवन करके वर्चुअल तरीके से शिलान्यास कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक परमट का प्राइमरी स्कूल बनकर तैयार नहीं हो जाता, वो चप्पल नहीं पहनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो सादा जीवन जिएंगे और किसी भी पार्टी मीटिंग या राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

गायों का जानी-दुश्मन कानपुर देहात में गिरफ्तार, जानें कैसे बना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपराधी

पुलिस की सख्ती और प्रशासन की निगरानी

इस पूरे मामले के बाद इलाके में सियासी माहौल और ज्यादा गरमा गया है और पुलिस-प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। इससे पहले गुरुवार देर रात पुलिस ने स्कूल के आसपास और विधायक के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी। विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि उनके अपने इलाके में होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को रोकना गलत है और इसे उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने अपने समर्थकों से भी कहा था कि रात में कोई भी घर से बाहर न निकले।

Bihar IAS Transfer: कौन हैं कानपुर से पढ़ाई करने वाले IAS कुमार रवि जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

स्कूल बना सियासी टकराव का केंद्र

बताया जा रहा है कि विधायक अपनी निधि से स्कूल में तीन स्मार्ट क्लास बनवाने जा रहे हैं और उसका शिलान्यास 15 मई को होना था। इससे पहले 14 मई को सांसद की तरफ से भी कुछ कामों का शिलान्यास होना था। इसी बीच 13 मई को विधायक स्कूल पहुंच गए थे। जिसके बाद वहां माहौल और बिगड़ गया।

Location :  Kanpur

Published :  15 May 2026, 5:03 PM IST